नई दिल्ली, जनवरी 3 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर यूएस आर्मी ने वेनेजुएला के ऊपर हमला करके वहां के राष्ट्रपति को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर यूएस कानून के तहत केस चलाने के लिए उन्हें न्यूयॉर्क लाया जा रहा है। ट्रंप के इस फैसले की कई लोग तारीफ कर रहे हैं, तो कई लोगों ने इसे अंतर्राष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया है। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से सांसद भारतवंशी रो खन्ना ने भी ट्रंप के इस कदम की आलोचना की है। उन्होंने ट्रंप के इस फैसले को युद्ध को भड़काने वाला करार देते हुए अमेरिकी नागरिकों से आग्रह किया कि वह इसके खिलाफ खड़े हों। खन्ना ने ट्रंप को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि आज ट्रंप ने अपने मागा समर्थकों को भी धोखा दिया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर खन्ना ने लिखा, "डोनाल्ड ट्रम्प ने आज वेनेजुएला में सत्ता परिवर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.