नई दिल्ली, जुलाई 8 -- PM Kisan 23rd Installment: पीएम किसान की 23वीं किस्त के 2000-2000 रुपये देश के करीब 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंच चुके हैं। अभी करोड़ों किसानों के खातों में यह किस्त नहीं पहुंची है। बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब 12 करोड़ फार्मर रजिस्टर्ड हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को PM-KISAN की 23वीं किस्त जारी की थी। तब से अबतक 94467646 किसानों के खातों में पैसे पहुंच चुके हैं।किन किसानों को नहीं आई है किस्त? पीएम किसान की किस्त पाने के लिए अभी सबसे जरूरी काम है eKYC पूरा करना। जिन किसानों ने eKYC पूरी नहीं की है, आधार को बैंक खाते से लिंक नहीं कराया है या जमीन का रिकॉर्ड सत्यापित नहीं हैं, उनके खाते में किस्त नहीं आई है। वहीं, कुछ ऐसे मामले, जिनमें जांच चल रही है। जैसे पात्रता संबंधी विवाद ...