नई दिल्ली, जुलाई 12 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच जारी तनाव एक बेहद खतरनाक और अभूतपूर्व मोड़ पर पहुंच गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने अमेरिकी सेना को 'स्टैंडिंग ऑर्डर्स' दे रखे हैं कि अगर ईरान उनकी हत्या की साजिश को अंजाम देता है, तो तेहरान पर अब तक का सबसे बड़ा और विनाशकारी पलटवार किया जाए। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि ईरान की तरफ से उन्हें "जान से मारने या हत्या के प्रयास" की लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि 1,000 मिसाइलें "पूरी तरह से तैयार" हैं और उनका रुख ईरान की तरफ है। अगर ईरान ने कोई भी हिमाकत की, तो हजारों और मिसाइलें पीछे से दाग दी जाएंगी। हालांकि, कानूनी विशेषज्ञों और अमेरिकी संविधान के मुताबिक, ट्रंप का यह दावा व्यावहारिक और कानूनी रूप से संभव नहीं ...