नई दिल्ली, मार्च 2 -- टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पार वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 के मुकाबले में लंबी बैटिंग करने का मौका था, मगर एक बार फिर वह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। अभिषेक शर्मा के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप निराशाजनक रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले मैच में जरूर उन्होंने अर्धशतक जड़ा, मगर उसके अलावा उन्होंने कुछ तगड़ा परफॉर्म नहीं किया। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी का कहना है कि अभिषेक शर्मा अपने छोटे से करियर में स्टार तो बन गए हैं, मगर अगर उन्हें सुपर स्टार बनना है तो टीम को मैच जिताने होंगे। यह भी पढ़ें- गंभीर ने समझा सैमसन का दर्द, खौफनाक 'न्यूजीलैंड सीरीज' को याद कर कह दी ये बात मनोज तिवारी ने क्रिकबज से कहा, "वह इतने कम समय में ही स्टार बन गया है, लेकिन अगर उसे सु...