अररिया, मार्च 22 -- अररिया, वरीय संवाददता डीएम विनोद दूहन ने कहा कि अररिया जिले के युवा सपना देखें और उसे पूरा करने के लिए जी तोड़ कड़ी मेहनत करें। हम सब मिलकर युवाओं के इन सपनों को पूरा करेंगे। जब युवा आगे बढ़ेगा तो जिला भी आगे बढ़ेगा। बिहार का युवा आगे बढ़ेगा तो बिहार भी आगे बढ़ेगा। डीएम श्री दूहन रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर अररिया टाउन में आयोजित समारोह के उद्घाटन के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। डीएम ने कहा कि बिहार की धरोहर व विरासत बहुत की वैभवशाली व गौरवशाली रहा है। यह राजा अशोक व भगवान बुद्ध की धरती है। ज्ञान व मोक्ष की भूमि है। दूनिया के कोने-कोने से लोग यहां ज्ञान प्राप्त करने आते थे। आज उस स्वर्णीम काल हासिल करने की जरूरत है। कहा कि जिला प्रशासन अररिया सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। कहा कि उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.