नई दिल्ली, मई 25 -- एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब केवल एक परिवार का निजी दुख नहीं रह गया है, बल्कि इसने घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर देशभर में नई बहस छेड़ दी है। साल 2024 में डेटिंग ऐप के जरिए वकील समर्थ सिंह के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने वाली ट्विशा आज इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं और मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।बहन के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे मेजर हर्षित ट्विशा की मौत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनके भाई मेजर हर्षित शर्मा की हो रही है, जो अपनी बहन को न्याय दिलाने के लिए लगातार कानूनी और सामाजिक स्तर पर संघर्ष कर रहे हैं। मेजर हर्षित अदालत से लेकर मीडिया तक सक्रिय हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।परिवार ने उठाए जांच प्रक्रिया पर सवाल ...