चित्रकूट, मार्च 13 -- अगरहुंडा में बनेगा मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, 24.40 करोड़ आवंटित चित्रकूट, संवाददाता। मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के अगरहुंडा में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होगा। शासन स्तर से विद्यालय भवन निर्माण की स्वीकृति के साथ ही 24.40 करोड़ की धनराशि आवंटित कर दी गई है। इसमें प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की कक्षाओं का संचालन होगा। जिसमें करीब डेढ़ हजार बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी।डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि अगरहुंडा में सरैया-बोड़ी पोखरी मार्ग पर प्रस्तावित मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण की स्वीकृति शासन स्तर से हो गई है। इसके लिए शासन ने लागत 24 करोड़ 40 लाख 63 हजार की धनराशि भी आवंटित कर दी है। प्रथम किस्त के तौर पर 12 करोड़ 20 लाख 31 हजार रुपये कार्यदायी संस्था यूपीसीएल बांदा उपलब्ध...