अगरयाला में दूध लेने गए युवक के साथ मारपीट,मुकदमा
मथुरा, जून 7 -- थाना शेरगढ़ अंतर्गत गांव अगरयाला में दूध लेने गये युवक पर गांव के ही युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुन बचाने पहुंची मां व चाचा के साथ भी नामजदों ने मारपीट कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। गांव अगरयाला, शेरगढ़ निवासी सत्यवती ने थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम उसका बेटा प्रदीप गांव में ही दूध लेने के लिए गया था। आरोप है कि तभी वहां पहले से मौजूद गांव के भूदेव, कलुआ ने उसे रोक कर गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर नामजदों ने उसके साथ लाठी,डंडों से मारपीट कर दी। बेटे की चीख-पुकार सुनकर जब पीड़िता और युवक के चाचा भगवान सिंह ने उसे बचाने का प्रयासकिया तो इनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। प्रदीप के चाचा भगवान सिंह के सिर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.