अगरबत्ती और मच्छर लोशन के इस्तेमाल से फूल रही सांसें
मैनपुरी, जून 9 -- अक्सर मच्छरों से बचने के लिए लोग अगरबत्ती, मच्छर लोशन, स्प्रे तथा अन्य उत्पादों का प्रयोग करते हैं। इनके प्रयोग करने से लोग त्वचा और आंखों से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं, सांसें भी फूल रही हैं। सरकार ने जानलेवा बन रहे मच्छर लोशन और अगरबत्तियों के प्रयोग के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन अगरबत्तियों और मच्छर लोशन में प्रयोग किए जा रहे कीटनाशक मेपरफ्लुथ्रिन व डाइफ्लुथ्रिन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इन कीटनाशकों के इस्तेमाल से बन रही अगरबत्तियों व अन्य मच्छर लोशनों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। यदि किसी ने इनकी बिक्री या स्टॉक किया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मच्छरों से बचने के लिए लोग घरों, बंद कमरों में या तो अगरबत्ती लगाते हैं या फिर शरीर के अन्य अंगों पर मच्छर लोशन का लेपन कर लेते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.