खगडि़या, अप्रैल 20 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनें सोमवार को भी अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चली। जिससे रेल यात्री इस भीषण गर्मी में ट्रेनों के इंतजार में परेशान देखे गए। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 01666 अगरतला-रानीकमलापति स्पेशल ट्रेन करीब छह घंटे विलंब से चली। वही 04077 न्यू जलपाईगुड़ी-दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन करीब पौने छह घंटे देरी से चली। जबकि 15659 अप मुंबई-अगरतला एसी एक्सप्रेस करीब साढ़े चार घंटे विलंब से चली। जबकि 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से पहंुची। इधर 63306 सोनपुर-कटिहार मेमू करीब सवा घंटे देरी से चली। वहीं 19483 अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस करीब पौने तीन घंटे लेट पहंुची। यह भी पढ़ें- नई दिल्ली पटना सहित 13 ट्रेनें 11 घंटे तक लेट इधर 15672 डाउन रोहतक-कामख्या ...