खगडि़या, जुलाई 20 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में सोमार को कई ट्रेनें देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान देखे गए। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 01666 डाउन अगरतला-रानीकमलापति स्पेशल ट्रेन करीब सवा पांच घंटे देरी से चली। वही 19483 डाउन अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे देरी से पहंुची। जबकि 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब सवा दो घंटे विलंब से पहंुची। वही 63306 डाउन सोनपुर-कटिहार मेमू करीब सवा घंटे देरी से चली। इधर 15483 अप अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 14012 आनंदविहार-राधिकापुर एक्सप्रेस करीब सवा घंटे देरी से चली। जबकि 12505 कामख्या-आनंदविहार नॉर्थ इस्ट एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से पहंुची। वहीं 13245 अप न्यू जलपाईगुड़ी-आरा कैपिटल एक्सप्रेस करीब आधे घंटे देरी से चली। इधर अन्य कई ट्रेनें...