लखनऊ, सितम्बर 15 -- लखनऊ मुख्य संवाददाता यह भी पढ़ें- आसमान में धुएं की चेतावनी, अगरतला-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट; लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग अगरतला से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार को स्मोक अलार्म चीख उठा। फ्लाइट कैप्टन ने बिना देरी एटीसी को सूचना दी। इधर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी को ध्यान में रखते हुए दो एम्बुलेंस पूरे स्टाफ और लाइफ सपोर्ट के साथ एयरसाइड में दौड़ गईं। दो दमकल वाहन एयरसाइड और तीन बाहर की ओर तैनात किए गए, हालांकि विमान सुरक्षित रूप से उतरा। देर रात तक 12 इंजीनियरों और टेक्निकल स्टाफ की टीम स्मोक अलार्म बजने की जांच कर रही थी। विमान के सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- एक और पायलट ने विमान ले जाने से किया इनकारआपात स्थिति की तैयारी एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार विमान के 6 क्रू सदस्...