पटना, जनवरी 6 -- डीएम के निर्देश पर अनुमंडल प्रशासन की टीम ने अगमकुआं थाना क्षेत्र में छापेमारी कर शराब धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से नौ शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। एसडीओ सत्यम सहाय और डीएसपी राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में हुई छापेमारी में 70 लीटर शराब बरामद किया गया। बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी स्थित मुसहरी में छापेमारी कर धंधेबाजों को पकड़ा गया है और झोपड़ी में छिपाकर रखा गया लगभग 70 लीटर देशी शराब जब्त किया गया। सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। खगौल पुलिस ने दानापुर स्टेशन गोलंबर के पास से शराब के साथ दो महिला व एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 15 लीटर शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों में गर्दनीबाग की सीता कुमारी, पुरानी जक्कनपुर की अमृता कुमारी और इसोपुर निवासी मोहम्मद सकील शामिल...