रांची, फरवरी 24 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव के गिंजो में मंगलवार को केंद्रीय सरना समिति की बैठक विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 22 मार्च दिन रविवार को शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। साथ ही, समाज के लोगों से नशापान से दूर रहने की अपील की गई और गांव स्तर पर पर्व की तैयारियों पर विमर्श किया गया। अगली बैठक एक मार्च को होगी। बैठक में सचिव मदन महली, कोषाध्यक्ष शिव शंकर उरांव, सीताराम मुंडा, सुकरा उरांव, दिलीप महली, विक्की मुंडा, सुनील उरांव, छवि महली, राजू उरांव, दुर्गा उरांव, रवि उरांव सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...