रांची, जून 11 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के आगऱ टोली में हनुमान मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव में तीन दिवसीय अनुष्ठान का बुधवार को अखंड हरिकीर्तन और भंडारे के साथ सम्पन्न हो गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार और विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा ने लोगों के बीच भंडारा का प्रसाद वितरण किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के यज्ञ मानव को ईश्वर के करीब ले जाते हैं। वातावरण शुद्ध और भक्तिमय हो जाता है। जय हनुमान और जय श्रीराम के गगन भेदी नारे से पूरा क्षेत्र गूंजयमान हो गया। इससे पूर्व जैलेन्द्र अखंड हरिकीर्तन में शामिल होकर मंदिर की परिक्रमा की। पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। मौके पर अध्यक्ष नागेश्वर महतो, संजय नायक, हरातू मुखिया राजेंद्र बेदिया संरक्षक तीर्थनाथ महतो, संतोष पाहन, सचिव संजय करमाली, कोषाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.