बिहारशरीफ, अप्रैल 15 -- अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अख्तर बिगहा गांव के खलिहान में आग लगने से चार बीघा खेत में उपजी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित दिनेश बिंद व साकीचंद बिंद ने बताया कि गेहूं का ढांगा, दौनी के लिए खलिहान में रखा था। उसमें अचानक आग लग गयी। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है। प्रभाकर रजक, सुमन कुमार, ममता कुमारी ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। (अस्थावां से पप्पू कुमार) यह भी पढ़ें- लिलवछ गांव के बधार में लगी आग, 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...