अंबेडकर नगर, फरवरी 15 -- अम्बेडकरनगर। प्रदेश कांग्रेस अजय राय की संस्तुति पर अकबरपुर निवासी अधिवक्ता प्रकोष्ठ के पूर्व चेयरमैन अख्तर जमाल अंसारी को उत्तर प्रदेश विधि प्रकोष्ठ चेयरमैन आसिफ अली जमा रिजवी ने प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। इनके अलावा दिनेश दुबे को विधि प्रकोष्ठ का जिला चेयरमैन मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर एआईसीसी सदस्य सैयद मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल, पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद अनीश खान, दुर्गा प्रसाद पांडेय, पार्टी प्रवक्ता अवधेश मिश्र बब्लू, द्विजेन्द्र नारायण मिश्र, गुलाम रसूल छोटू, आदित्य नारायण तिवारी, राजेश प्रजापति आदि कांग्रेसजनों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...