आदित्यपुर, जून 1 -- आदित्यपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार ने नशा मुक्ति अभियान और जागरूकता रैलियों का आयोजन किया। रैली बोलाइडीह लाल बिल्डिंग चौक से प्रारंभ होकर गायत्री नगर व आसपास के क्षेत्रों से निकली। इसमें शामिल लोगों ने तंबाकू व अन्य नशों के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया। आदित्यपुर क्षेत्र में पथ संख्या-10, गायत्री मंदिर से एमआइजी गायत्री मंदिर तक, बंतानगर से महावीर नगर तक यह रैली निकली। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के परिजनों, युवाओं, महिलाओं व विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया व समाज को नशा मुक्त, स्वस्थ व संस्कारवान बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- गायत्री परिवार ने नशामुक्त भारत के लिए चलाया जागरुकता अभियान यह भी पढ़ें- गायत्री परिवार ने तम्बाकू निषेध दिवस पर निकाला प्रभातफेरी यह भी पढ़े...