अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से दीप महायज्ञ संपन्न
मुंगेर, मई 23 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की हवेली खड़गपुर शाखा की ओर से दीप महायज्ञ संपन्न हुआ। नगर के पश्चिम अजीमगंज निवासी गायत्री परिवार के सदस्य माला देवी के आवास पर दीप महायज्ञ संपन्न हुआ। परिव्राजक कुंडन कुमार ने मुख्य यजमान शोभा देवी से देव पूजन करवाया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कर्मकांड कराते हुए कुंदन कुमार ने कहा कि आधुनिक भौतिकी काल में कम समय में वैज्ञानिक पद्धति से दीप महायज्ञ पूजन संपन्न हो जाता है। महायज्ञ से घर का नकारात्मक वातावरण सकारात्मक में बदल जाता है। प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार ने कहा कि गायत्री परिवार के लिए त्रिवेणी संगम के पुण्य का समय है। उन्होंने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार से ज्योति कलश रथ का 28 जून को हवेली खड़गपुर परिक्षेत्र में आगमन होगा। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.