अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज खेलों के लिए 13 अगस्त को होंगे जिला स्तरीय चयन ट्रायल
औरैया, अगस्त 1 -- वर्ष 2026-27 की अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं के लिए जनपद में चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला स्तरीय चयन ट्रायल 13 अगस्त को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ी मंडलीय एवं प्रदेश स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल के आधार पर विभिन्न खेलों की टीमों का गठन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया अपने-अपने खेलों के नियमों के अनुसार संपन्न होगी। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, क्रिकेट, टेनिस, कैरम, शतरंज, तैराकी, बॉक्सिंग, कुश्ती सहित कुल 19 खेलों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में सफल खिलाड़ी मंडलीय एवं प्रदेश स्तरीय ट्रायल में जनपद का प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.