बिजनौर, अप्रैल 6 -- बिजनौर। नगर पालिका परिषद बिजनौर परिसर के भारत रत्न भीमराव आंबेडकर सभागार में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कर्मचारियों की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में समस्याओं पर मंथन किया गया और कर्मचारियों की वर्दी दिए जाने व वेतन समय पर दिए जाने के लिए पालिकाध्यक्ष इंदिरा सिंह का आभार जताया। जिला अध्यक्ष बिजनौर कुलदीप कुमार एडवोकेट ने बैठक में बताया कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा को सदस्य राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग बनाया गया है। इस पर कर्मचारियों ने हर्ष जताया। कहा गया कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्म सिंह कर्मा कर्मचारी हितैषी है और कर्मचारियों का शोषण नहीं होने देंगे और कर्मचारियों का हर समस्या को समाधान करने में उनकी पूरी मदद करेंगे। कर्मचारियों को बताया गया कि संगठन द्वारा आउटसोर्सिंग...