पटना, अप्रैल 18 -- अखिल भारतीय सड़क परिवहन महासंघ की स्वागत समिति की बैठक सूर्या कॉम्प्लेक्स, जमाल रोड में हुई। बैठक में स्वागत समिति के गठन की घोषणा की गई। समिति के मंत्री राज कुमार झा ने कहा कि पटना के गेट पब्लिक लाइब्रेरी में दो दिवसीय सेंट्रल काउंसिल कमेटी की बैठक और कन्वेंशन 31 जुलाई और 1 अगस्त को आयोजित किये जाएंगे। 31 जुलाई को ड्राइवर डे मनाया जाएगा, जिसमे गणमान्य व्यक्ति, राज्यनेता गण संबोधित करेंगे। स्वागत कमेटी के अध्यक्ष-अजय कुमार, विधायक, मुख्य संरक्षक सत्येन्द्र यादव सहित जन संगठनों के अध्यक्ष, महासचिव सहित अन्य जनसंगठनों के पदाधिकारी को स्वागत समिति में रखा गया है। यह भी पढ़ें- चालक परिचालक संघ के अध्यक्ष बने मनोज कुमार बैठक में किसान नेता अवधेश कुमार, सीटू अध्यक्ष गणेश सिंह, बैंककर्मी नेता अजय चटर्जी, मेडिकल रेप्रेजेंटिव के...