अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के अध्यक्ष बने प्रबोधानंद
हरिद्वार, अप्रैल 20 -- भूपतवाला स्थित ओम मुरारी आश्रम में आयोजित संतों की बैठक में अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद बनाया गया। इसमें सर्वसम्मति से स्वामी प्रबोधानंद को अध्यक्ष, रामविशाल दास महामंत्री, विनोद महाराज को सचिव, स्वामी स्वयंआनंद को कोषाध्यक्ष और स्वामी ओमानंद को मंत्री नियुक्त किया गया। इसके साथ ही बाबा हठयोगी को संरक्षक बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि देश के आश्रमों और संतों को बचाने के लिए संगठन बनाया गया है। देश में संगठन का विस्तार होगा। संतों और धार्मिक आश्रमों पर हमला नहीं होने दिया जाएगा। अखाड़ा परिषद सिर्फ चार संप्रदाय का नेतृत्व करता है। हमारा संगठन सभी 127 संप्रदायों का नेतृत्व करेगा। इस अवसर पर साध्वी तृप्ता सरस्वती, साध्वी अमिता भारती, स्वामी सत्यव्रतानंद, स्वामी शिवानंद, कैलाशनंद, स्वामी प्रद्युम्न दास, स्वामी बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.