साहिबगंज, अप्रैल 11 -- साहिबगंज। अखिल भारतीय संताली लेखक संघ संताल परगना जोन का तीसरा वार्षिक सम्मेलन सह साहित्यिक संगोष्ठी 12 अप्रैल को स्थानीय बड़ा पचगढ़ स्थित स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में होगी। मुख्य अतिथि संताली के लेखक चुण्डा सोरेन सिपाही व विशिष्ट अतिथि साहित्य अकादमी पुस्कार विजेता भुजंग टुडू होंगे। अतिथि रूप में संघ के केन्द्रीय उपाध्यक्ष मानिक हांसदाक, शाखा अध्यक्ष डा. रजनीकांत मांडी, सचिव सुधीर चन्द्र मुर्मू, कोषाध्यक्ष बैजु मरांडी, बिहार शाखा सचिव सिलवेस्टर मरांडी, अनुवाद पुरस्कार विजेता नाजीर हेम्ब्रम, पाकुड़ के शिबू टुडू, मसीह मरांडी, गोड्डा से शिवलाल मरांडी, बाबूजी सोरेन, कटिहार से दीपनारायण हांसदा, अरूणा मरांडी, पूर्णिया से जमुना मुर्मू आदि उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...