कानपुर, दिसम्बर 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सातवीं आमंत्रण अखिल भारतीय शोतोकॉन स्कूल कराटे डू प्रतियोगिता 20 व 21 दिसंबर को नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज में होगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन शोतोकॉन स्कूल कराटे डू एसोसिएशन, डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एवं स्पोर्ट्स वीएसएसडी कॉलेज की देखरेख में होगा। प्रतियोगिता में देशभर से चयनित लगभग 250 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज की सचिव नीतू सिंह और प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन करेंगी। वहीं, समापन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी संजीव पाठक खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...