बुलंदशहर, जनवरी 30 -- अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन का दो दिवसीय कार्यक्रम शनिवार से शुरू होकर 1 फरवरी तक चलेगा। शुक्रवार को नगर के डीएम रोड स्थित होटल ग्रीन इंडिया में प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी ने बताया कि महासम्मेलन में देश भर से वैश्य समाज के लोग सम्मिलित होंगे। बताया कि उत्तर प्रदेश में हमारी शाखाएं प्रत्येक जनपद में हैं। संस्था ने सदस्यता अभियान के माध्यम से गांव गांव तक लोगों को जोड़ने के अभियान को चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के माध्यम से चरणवार पांच लाख नये सदस्य जोडे़ जायेंगे। जिलाध्यक्ष अमित मित्तल ने कहा कि हमारी आबादी उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा है। यह राजनीतिक दलों को समझना होगा। महासम्मेलन में पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश सांघी, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल मोर, प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल,...