अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अलीगढ़ महानगर के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के परिसर में छात्रों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर हुंकार भरी। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से परीक्षा कार्यक्रम में व्याप्त गंभीर त्रुटियों का मुद्दा उठाया। प्रदर्शन के दौरान छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) का मुद्दा भी प्रमुखता से छाया रहा। कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक लंबे समय से पात्र छात्रों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि नहीं पहुंची है। महानगर मंत्री पीयूष भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्र हितों के लिए समर्पित रही है। इस दौरान विवेक, सोनू, सभ्यता, रिया, आकाश सिंह, दीपक, अंकित समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...