अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का धरना प्रदर्शन
रांची, मई 20 -- मांडर, प्रतिनिधि। मांडर महाविद्यालय में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की मांडर इकाई ने झारखंड सरकार के क्लस्टर सिस्टम के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री रोहित साहू ने किया। उन्होंने कहा कि क्लस्टर सिस्टम शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने वाला निर्णय है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुमार सिंह ने कहा कि छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन और तेज किया जाएगा। अभाविप नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- क्लस्टर सिस्टम के विरोध में एबीवीपी ने किया मुख्यमंत्री का पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.