भदोही, जुलाई 2 -- भदोही, संवाददाता। अखिल भारतीय यादव महासंघ द्वारा भदोही स्थित एक अस्पताल में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रक्तदान किया गया। रक्तदान कर यादव महासंघ के लोगों ने समाजवादी पार्टी को हर स्तर से मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं होता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर रक्तदान किया गया। हमारे शरीर से निकला रक्त किसी की जिंदगी बचा ले इससे बड़ी और क्या बात होगी। महासभा के हर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर से बेहतर काम करें। यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन इस मौके पर रामधर यादव, विधानचंद्र यादव, नरेंद्र, वीरेंद्र, श्याम...