अखिल भारतीय मैराथन के लिए खिलाड़ी पंजीकरण कराएं
गाज़ियाबाद, नवम्बर 6 -- गाजियाबाद, वंदना। प्रयागराज में 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन आयोजित की जाएगी। मैराथम में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी ईमेल या ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि 19 नवंबर को मैराथन आयोजित की जाएगी। पुरुष और महिला वर्ग में आयोजित इस मैराथन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावक भाग लेंगे। विजेताओं को नगद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, कम्पनीबाग, प्रयागराज के पते पर या ई-मेल indiramarathonprayagraj@gmail.com और वेबसाइट indiramarathon.co.in के माध्यम से ऑनलाइन भेज सकते हैं। समय से प्रविष्टियां प्राप्त होने पर खिलाड़ियों के ठहरने व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.