मधेपुरा, फरवरी 13 -- गम्हरिया, एक प्रतिनिधि। अखिल भारतीय मजदूर संगठन ने प्रखंड अंतर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में जाकर कामकाज ठप कर दिया। प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बैंक ऑफ इंडिया शाखा में शाखा सचिव अवनीत कुमार के नेतृत्व में संगठन के सभी साथियों ने हड़ताल किया। सचिव अवनीत ने बताया कि ये हड़ताल अखिल भारतीय मजदूर संगठन की ओर से किया गया है। मौके पर सुमन कुमार, संतोष,जयकृष्ण आदि दर्जनों गा्रहकों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया। मांगों के तहत चारों लेबर कोर्ट वापस ले ,सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एवं बीमा कंपनियों को मजबूत किया जाए, पर्याप्त भूति सुनिश्चित की जाए , एनपीएस खत्म किया जाए आईपीएस पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जाए, जिसमें कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा मिल सके, आम ग्राहकों के लिए बैंक सेवाओं पर शुल्क कम किया जाए। श्रमिक अधिकारों के प्तिकूल श्रमिक...