कोडरमा, मार्च 30 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति का एक दिवसीय जिलास्तरीय सम्मेलन रविवार को प्रखंड के सुदूरवर्ती बेंदी पंचायत अंतर्गत सिंदरी गांव में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप भुइयां, पूर्व मुखिया प्रभु भुइयां समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माता शबरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप भुइयां ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास और उत्थान का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने लोगों से शराब सेवन बंद करने का आह्वान करते हुए कहा कि शराब कई सामाजिक समस्याओं की जड़ है और अब समय आ गया है कि इसे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने समाज के समग्र विकास के लिए युवाओं से आगे आकर नेतृत्व करने की अपील की। वहीं पूर्व...