धनबाद, अप्रैल 13 -- धनबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने मेयर संजीव सिंह को अंगवस्त्र तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। समाज के सुरेश तिवारी ने बताया कि धनबाद मेयर चुनाव में हमारे समाज के झारखंड के अभिभावक श्रीराम पांडेय ने प्रयागराज में मन्नत मांगी थी। संजीव सिंह के चुनाव में जीत पर उन्हें प्रयागराज से गंगाजल तथा प्रसाद प्रदान किया गया। मौके पर ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सुरेश चंद्र तिवारी, श्याम पांडेय, अधिवक्ता रामाकांत ओझा, मनोहर पांडेय, श्रीनाथ तिवारी, मनी उपाध्याय, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, विद्युत पांडेय आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...