शामली, जनवरी 27 -- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा हाल ही बनाये गये नियमो के विरोध मे स्वर्ण समाज मे खासा गुस्सा देखा जा रहा है इसी को लेकर अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा शामली व राश्टीय परशुराम परिशद द्वारा राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन शामली जिलाधिकारी अरविन्द चौहान को सौंपा जिसमें समाज के लोगों ने उक्त विशय पर योग्यता, शैक्षणिक संतुलन बनाये रखने केअ लिए नई नियमावली को निरस्त कराने का अनुरोध किया है।समाज ने इस नियमावली को योग्यता, परिश्रम, तथा समान अवसर की संवैधानिक भावना के प्रतिकूल बताया है।जिसके कारण समाज का एक वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहा है। समाज मे वैमनस्य की भावना को बढावा देने वाली इस नियमावली को तुरन्त निरस्त किया जाना राश्ट्रहित मे है। ज्ञापन सौंपने वालो मे सूरज शर्मा, आदेश शर्माअर्जुन पंडित, शुभम शर्मा, रविन्द...