आदित्यपुर, मार्च 2 -- गम्हरिया, संवाददाता। अखिल भारतीय बह्मर्षि समाज, गम्हरिया की ओर से पारिवारिक होली मिलन समारोह में जमकर फाग गीतों पर जमकर गुलाल उड़े। छोटा गम्हरिया के शहनाई भवन में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगा और एक रह विकास का प्रण लिया। समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम और स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जला व गुलाल चढ़ा किया गया। समाज के अध्यक्ष कर्नल आरपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोगों से भेदभाव को भुला समाज के उत्थान में सहयोग की अपील की गई। मुख्य संरक्षक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में ब्रह्मर्षि समाज की महत्वपूर्व भूमिका है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार लोगों को जोड़कर सामाजिक भेद-भाव को तोड़ता है। संरक्षक उपेंद्र शर्मा, मंडल के अध्यक्ष राम प्रवेश चौधरी, महामंत्री...