मऊ, मार्च 3 -- मऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासभा फोरम के सदस्यों ने सोमवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिलकर समस्याओं के निदान को लेकर पत्रक सौंपा। कुम्भकार महासभा के सदस्यों ने बुनकरों की भांति प्रजापति शिल्पकारों से बिजली की मासिक चार्ज लेने की मांग किया। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को सौंपे गए मांग पत्र में अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासभा फोरम के सदस्यों ने मांग किया कि जिस प्रकार बुनकरों से मासिक फिक्स चार्ज नियत किया गया है, उसी प्रकार पूरे उत्तर प्रदेश में माटी कला से जुड़े कारीगरों को भी मासिक फ्किस चार्ज की सुविधा प्रदान किया जाए। मासिक फ्किस रेट नियत होने से इससे एक तरफ जहां कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ माटी कला से जुड़े कारीगरों को भारी भरकम बिजली बिल से राहत मिल जाएगा। अखिल भारतीय प्रजापति क...