दुमका, दिसम्बर 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय पर्यावरण कानूनी साक्षरता और सामुदायिक संरक्षण को लेकर सोमवार को व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। जागरूकता अभियान की शुरूआत झालसा रांची के आदेश पर व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुधांशु कुमार शशि के निर्देश पर की गई है। जिसका श्लोगन आज रक्षा करें, कल सुरक्षित रहें है। जिले की विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों में प्रतिनियुक्त पैरा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा इसे लेकर अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले संवेदनशील समुदायों के बीच पर्यावरण संबंधी कानूनी साक्षरता को बढ़ाना, उच्च प्रदूषण स्तर से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों और सरल, किफायती निवारक उपायों के बारे में जागरूकता फैलाना तथा प्रदूषण के संपर्क में आने के स...