चतरा, दिसम्बर 26 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड के शायल बगीचा में गुरूवार को नाई समाज की एक बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति संगठन का चुनाव कराया गया। इसमें चंद्रदेव ठाकुर को अध्यक्ष, मनोज कुमार ठाकुर को सचिव, जय किशोर ठाकुर को कोषाध्यक्ष, नेमन ठाकुर को उपाध्यक्ष, लालू ठाकुर को महासचिव, राजेश ठाकुर को संगठन मंत्री, ओमप्रकाश ठाकुर को मीडिया प्रभारी, संतोष ठाकुर को सह सचिव, उदय कुमार ठाकुर को संगठन मंत्री, आदित्य ठाकुर को उपकोषाध्यक्ष, राहुल ठाकुर को महासचिव नियुक्त किया गया है। यह चुनाव जिला कमेटी के पदाधिकारीओं की उपस्थिति में सर्वसमिति हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...