सीतापुर, फरवरी 23 -- केसरीगंज, संवाददाता। क्षेत्र के लालपुर बाजार स्थित डॉ कौशल किशोर के आवास पर सोमवार को संत गाडगे बाबा की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय धोबी महासंघ की एक बैठक हुई। इस मौके पर संत गाडगे बाबा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हए संगठन को और अधिक मजबूत और गतिशील बनाने पर विभिन्न वक्ताओं ने जोर दिया। राष्ट्रीय ऑर्गेनाइजर राज किशोर कनौजिया ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की अपील की और कहा कि संगठन में ही शाक्ति है। इसलिए सभी लोग और अधिक संगठित होकर समाज के लिए कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन राजपाल कनौजिया ने किया। इस मौके पर तहसील संरक्षक डॉक्टर कौशल किशोर ने कुरीतियों को छोड़ने, शिक्षा पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। समाज के सभी जिम्मेदारों को समाज को शिक्षित बनाने में अपना महत्वपूर्...