चतरा, मार्च 2 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड के पगार में रविवार को आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज की बैठक में सिमरिया प्रखंड कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में ईश्वरी साव विजयी रहे, जबकि युवा मोर्चा के लिए अर्जुन साव और महिला मोर्चा के लिए सरिता देवी चुनी गईं। जानकारी के अनुसार, प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए सहदेव साव, सेवा साव और ईश्वरी साव चुनाव मैदान में थे, इसमें ईश्वरी साव 16 मतों से विजयी हुए। वहीं, सचिव पद के लिए करम साहू और कोषाध्यक्ष के लिए सत्येन्द्र आर्य चुने गए। युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर अर्जुन कुमार और सचिव पद पर अखिलेश कुमार और महिला मोर्चा के लिए सरिता देवी निर्विरोध चुनी गईं। चुनाव पर्यवेक्षकों द्वारा सभी नवनिर्वाचित कमेटी सदस्यों को पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...