चतरा, जनवरी 30 -- टंडवा निज प्रतिनिधि गुरुवार को तेलियाडीह में अखिल भारतीय तैलिक साहु महासभा का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सह प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उत्तम प्रसाद साहु एवं संचालन चंद्रदेव साहु ने किया। कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि जिला संरक्षक बनवारी साहु एवम विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष जीवलाल साहु, बढ़न साहु,अर्जुन साहु, सूरज साहु,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम देवी, देवंती देवी,कैलाश साव समेत कई समाज के प्रबुद्ध व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।इस दौरान समाज की मजबूती के लिए संगठित रहने पर बल दिया गया। इसके साथ समाज मे फैले बुराइ व कुरीतियो पर अंकुश लगाने की अपील की गयी। संरक्षक बनवारी साहू ने कहा कि समाज में और मजबूती के लिए महिलाओ को आगे आना होगा तभी समाज मे अमूल परिवर्तन संभव है।इस मौके पर सूरज साहु,दुलारचं...