अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की नोएडा महानगर नई टीम का हआ गठन
नोएडा, अगस्त 25 -- नोएडा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के मेरठ प्रांत के अध्यक्ष विपिन गुप्ता और संगठन मंत्री नरेंद्र शर्मा ने नोएडा महानगर में नई टीम के गठन की घोषणा की। इस अवसर पर अजय मुखिया को रोजगार सह प्रमुख, मेरठ प्रांत का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। नई टीम में अजय कुमार पाण्डेय को नोएडा महानगर अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही अरुण कुमार सिंह को महानगर उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सचिव, आदित्य नारायण सिंह और प्रभाकर झा को सह सचिव, आकाश कुमार को मीडिया प्रभारी, अमरजीत यादव को कोषाध्यक्ष और बालेन्द्र विश्वकर्मा को रोजगार सृजन प्रमुख का दायित्व दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.