लोहरदगा, मार्च 17 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा के जय प्रकाश शर्मा को अखिल भारतीय ग्राहक कल्याण परिषद झारखंड राज्य का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।जय प्रकाश शर्मा को उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण, जन-जागरूकता और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की जिम्मेदारी दी गई है। जय प्रकाश ने बताया किअखिल भारतीय ग्राहक कल्याण परिषद उपभोक्ताओं के कल्याण हेतु कार्यरत एक पंजीकृत राष्ट्रीय संस्था है, जो नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए मैं निरंतर कार्य करता रहूँगा।परिषद सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा, जागरूकता फैलाने, शिकायतों के निवारण और नीति निर्धारण में परामर्शदाता के रूप में कार्य करती है। ये संस्था सरकारी तंत्र क...