हापुड़, मई 28 -- अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मुख्य महासचिव पंडित नानक चंद शर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 26 मई को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के निर्णय पर जनपद के ग्राम प्रधानों का श्री राम वाटिका में भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं एवं जयघोष के साथ खुशी जाहिर की। साथ ही सरकार के फैसले का स्वागत किया। मुख्य महासचिव पंडित नानक चंद शर्मा ने कहा कि प्रधानों को मिला यह सम्मान संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व तथा प्रधान साथियों की एकजुटता और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीनों से संगठन लगातार प्रदेश के प्रत्येक जनपद में डीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंप रहा था。 यह भी पढ़ें- प्रधानों को प्रशासक...