मधेपुरा, अप्रैल 12 -- आलमनगर एक संवाददाता। नगर पंचायत के करुणा बासा में शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह का अध्यक्षता किसान जय प्रकाश सिंह ने किया। समारोह में बिहार राज्य किसान सभा के जिला सचिव मुकुंद प्रसाद यादव ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना 11 अप्रैल 1936 को लखनऊ के राष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ था। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहजानन्द सरस्वती चुने गए। किसान सभा की स्थापना स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हुई थी। समारोह में किसान कामेश्वर पासवान, सोनेलाल सिंह, जय प्रकाश सिंह, जनार्दन ठाकुर, बिरेंद्र सिंह, सुशील सिंह, किशोरी सिंह, मुन्ना सिंह, रोशन कुमार, बरुण कुमार, नन्देश्वरी सिंह, इन्द्रदेव सिंह, चमकलाल सिंह, अरुण सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्ता...