कोडरमा, जुलाई 31 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पिपचो में अखिल भारतीय किसान महासभा की जिलास्तरीय बैठक जिला सचिव अशोक यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसान महासभा के केंद्रीय सदस्य पुरण महतो, केंद्रीय सचिव प्रेम सिंह गहलावत, एक्टू बिहार राज्य सचिव आरएन. ठाकुर तथा सीपीएम कोडरमा जिला कमेटी के सदस्य सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की शुरुआत पंचायत समिति सदस्य बबीता देवी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई। बैठक में 20-21 सितंबर को पंजाब के जालंधर में आयोजित होने वाले किसान महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- खाद की कालाबाजारी से किसान हो रहे परेशान बैठक में बबन मेहता, कृष्णकांत मेहता, सरयू यादव, शेरू निशा, मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव, विजय ठा...