जहानाबाद, मार्च 29 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। जिससे जिले सहित पूरे प्रदेश में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। महासभा ने जिले से जुड़े सक्रिय सदस्यों को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। महासभा के निर्णय के अनुसार, अंजनी कुमार सिन्हा को प्रदेश सचिव बनाया गया है। वहीं गप्पू सिन्हा को प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तथा अधिवक्ता रितेश सिन्हा, एवं रशु सिन्हा को प्रदेश विधि प्रकोष्ठ में स्थान दिया गया है। इन नियुक्तियों के बाद कायस्थ समाज में हर्ष का माहौल है। प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ...