दुमका, सितम्बर 27 -- दुमका, प्रतिनिधि।अखिल भारतीय आदिवासी महासभा का तृतीय झारखंड राज्य सम्मेलन शनिवार को दुमका के इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 26 एवं 27 सितंबर को किया गया है। सम्मेलन से पहले शहर में बड़ी रैली निकालकर कार्यक्रम का आगाज किया गया। रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नारों के साथ स्टेडियम पहुंचे। सम्मेलन के स्वागत भाषण में महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पशुपति कोल ने कहा कि आदिवासी अस्मिता और अधिकारों की आवाज थे जयपाल सिंह मुंडा, जिन्होंने संविधान सभा में मजबूती से जनजातीय हितों के मुद्दे उठाए। उन्होंने उनके आदर्शों और उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया और कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।

जयपाल सिंह मुंडा का यो...