मुजफ्फर नगर, जून 15 -- मुजफ्फरनगर स्थानीय सर्कुलर रोड स्थित स्वर्ण इन होटल में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रांतीय बैठक और नवनिर्वाचित राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण के साथ हुआ। समारोह में 14 जनपदों से आए नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों का पगड़ी, माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर अग्रोहा शक्तिपीठ में निर्माणाधीन महालक्ष्मी मंदिर हेतु कई समाजसेवियों ने आजीवन ट्रस्टी के रूप में दो-दो लाख रुपये का सहयोग प्रदान क...