पीलीभीत, अगस्त 26 -- पीलीभीत। वरिष्ठ संवाददाता अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों ने गंभीर मंथन किया। समाज से जुड़े मुद्दों और विषयों पर चर्चा के उपरांत उत्कृष्ट कार्य करने वाले विप्रजनों को सम्मानित किया गया। नए दायित्व भी तय किए गए। मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे और अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने की। मंडल महामंत्री आकाश नारायण शर्मा ने संगठन के मूल सिद्धांतों और विचारों को बताया। संचालन जिला महामंत्री दीपक शुक्ला व वरिष्ठ सदस्य अमित पाठक ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा ने नवनियुक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीधर पांडे को कार्यभार सौंप दिया। जिलाध्यक्ष अशोक बाजपेई की संस्तुति पर जिला महामंत्री दीपक शुक्ल ने सरोज तिवारी ...